भारत पीपल्स सेना पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसका मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार, गरीबी एवं किसानो की समस्या है | भारत पीपल्स सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बालाजी गायकवाड एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री राजु वाघमारे ने बताया की देश में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है, गरीबी बहुत बढ़ रही है, युवाओ को रोजगार नहीं मिल रहा है, लोगो का शोषण हो रहा है |
मोजुदा बीजेपी सरकार जो बहुत बड़े बड़े वादे करकर सत्ता आई थी, 4 वर्ष बाद भी कुछ भी नहीं कर पाई है | जो वादे बीजेपी ने किये थे वो सिर्फ चुनावी जुमले बनकर रह गए | हालिया स्थिति पर नजर डाले तो देखते है कि नए नए भ्रष्टाचार उजागर हो रहे है अमीर कारोबारी बैंको से साठगाठ करके बहुत लोन उठा लेते हैं फिर जैसे उनके कारनामो का पता चलता है वो देश छोड़कर भाग जाते है |
पिछली कांग्रेस सरकार भी भ्रष्टाचार में बहुत लिप्त थी जिस कारण सत्ता से बहार हो गयी किन्तु बीजेपी सरकार भी कुछ नहीं कर पा रही है | अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई बीजेपी सरकार सिर्फ कारोबारियो के अच्छे दिन ला पाई है | जिस देश की गरीब जनता ने उन्हें जिताया उनके लिए वो कुछ नहीं कर पाई |
विदेशो से कालाधन लाने वाले कालाधन इकठ्ठे करने वालो को देश बहार जाने दे रहे है | लोगो में साम्प्रदायिक सद्भाव कम हो गया है | असहिष्णुता बढ़ रही है |
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है की भारत पीपल्स सेना का गठन इसीलिए किया गया है की जो आज तक की सरकारे नहीं कर पाई है वे काम हम करेंगे| अभी तक देश की जनता गरीबी एवं महंगाई से पीड़ित है | गरीबी एवं महंगाई से मिलकर लड़ेंगे, भ्रष्टाचार को जड़ से मिटायेंगे|
भारत पीपल्स सेना पार्टी एक साफ सुथरी लोगो की छवि वाली पार्टी है जिसका हर एक सदस्य देश के लोगो के लिए कुछ करना चाहता है |
हमारा ध्येय ही हमारा लक्ष्य है ‘जय भारत जय संविधान ‘ |